नई दिल्ली, जनवरी 30 -- भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य पी टी उषा के पति वी श्रीनिवासन का शुक्रवार को निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 67 वर्ष के थे। श्रीनिवासन शुक्रवार तड़के अपने आवास पर बेहोश हो गए, जिसके तुरंत बाद उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। श्रीनिवासन पोंनानी के वेंगली थरवाड़ के निवासी थे और वे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट (रिटायर्ड) के पद पर कार्यरत रहे थे। उन्होंने 1991 में पी टी उषा से विवाह किया था। श्रीनिवासन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, खेल मंत्री, IOA अधिकारियों और कई पूर्व एथलीटों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। केंद्र सरकार के पूर्व कर्मचारी श्रीनिवासन उषा के शानदार खेल करियर और राजनीतिक करियर के दौरान हमेशा उनके साथ रहे। उन...