सोनभद्र, नवम्बर 19 -- सोनभद्र/डाला, हिन्दुस्तान टीम। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने ओबरा के बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में हुए हादसे पर गहरा दु:ख व्यक्त किया। उन्होंने हादसे में मृत हुए लोगों के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाए जाने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ ओबरा के पनारी गांव में खदान हादसे में मृत लोगों के परिवार वालों से मिलने पहुंचे। पीड़ित परिवार के लोगों से मिलकर उन्होंने संवेदना प्रकट की। उन्होंने पीड़ित परिवार से सरकार से अब तक मिली सहायता के बारे भी जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ है। पार्टी उन्हें पूरा न्याय दिलाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मना रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.