लखीमपुरखीरी, फरवरी 14 -- पढुआ थाना परिसर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में त्योहार शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गई। एसओ विवेक कुमार उपाध्याय ने बैठक में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी समन्वय और शांति व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित लोगों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनज़र लाउडस्पीकर व डीजे न बजाने को कहा। उन्होंने कहा कि कि बोर्ड परीक्षा के दौरान डीजे संचालक निर्धारित समय और ध्वनि सीमा और नियमों का कड़ाई से पालन करेंताकि परीक्षार्थियों की पढ़ाई में कोई बाधा न आए। उन्होंने सभी समुदायों के लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते समाधान किया जा सके। बैठक के दौरान एसआई ब्रम्हानंद यादव, अभिषेक सिंह, लोकेश पाण्डेय, प्रकाश द्विवेदी, राजेंद्र गंगवार व ग्रा...