मधेपुरा, दिसम्बर 19 -- उदाकिशुनगंज, एक प्रतिनिधि। उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड चार में नव-निर्मित पीसीसी सड़क की गुणवत्ता पर लोगों ने सवाल उठाया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता को ताख पर रखकर घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण में उपयोग किए गए सभी सामग्री गुणवत्तापूर्ण नहीं है। योजना को लेकर न तो बोर्ड लगाया गया है और न ही सड़क की निर्धारित मोटाई का ध्यान रखा गया है। हैरानी की बात यह है कि महज 10 दिन पहले बनी यह सड़क न तो समतल है और न ही मानकों के अनुसार दिख रही है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में बरसात के मौसम में लाखों रुपये के ईंट के टुकड़े सड़क पर गिराए गए थे जिससे स्थिति और खराब हो गयी। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कमलेश कुमार ने कहा कि विभागीय इंजीनियर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.