लातेहार, जनवरी 6 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार में पीसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता बरतने और चार जगहों पर उसे अधूरा निर्माण कर छोड़ने के मामले की अब तक जांच नहीं हो पाई है। लोगो ने बताया कि उपप्रमुख बिरेन्द्र जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि विनय सिंह, आजसू जिला सचिव बिरेन्द्र ठाकुर सहित कई दुकानदारों के द्वारा पीसीसी सड़क निर्माण की जांच करने की मांग सम्बन्धित अधिकारियों से किये कई दिन गुजर गए, लेकिन अब तक इसे गम्भीरता से नही लिया गया है। इससे कई तरह की चर्चाएं भी हो रही है। इधर सांसद प्रतिनिधि विनय सिंह, उपप्रमुख बिरेन्द्र जायसवाल और आजसू जिला सचिव बिरेन्द्र ठाकुर सहित कई दुकानदारो ने पीसीसी सड़क निर्माण की जांच नहीं होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से इसकी जांच करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.