जहानाबाद, सितम्बर 22 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री समग्र शहरी योजना के अंतर्गत जहानाबाद के वार्ड नंबर नौ में सोमवार को पीसीसी सड़क निर्माण का विधायक सुदय यादव ने शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 9 शहर का एक सघन आबादी वाला क्षेत्र है, जहां लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से पहले नाली निर्माण की योजना स्वीकृत है और इसका निर्माण कार्य बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा। योजना के पूर्ण होने से ऊक्त वार्ड के निवासियों को आवागमन में सुविधा होगी। शिलान्यास कार्यक्रम में बुडको के कनीय अभियंता, सहायक अभियंता भी उपस्थित थे। फोटो- 22 सितम्बर जेहाना- 17 कैप्शन- शहर स्थित वार्ड नौ में पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास करते विधायक सुदय यादव।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.