पूर्णिया, जनवरी 1 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर प्रखंड के बड़हरी पंचायत अंतर्गत कुशहा मिलिक गांव में बन रही पीसीसी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर ग्रामीणों ने घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया और बुधवार को निर्माण कार्य को रोक दिया। ग्रामीणों का कहना है कि संवेदक द्वारा बनाई जा रही सड़क में निर्माण के महज एक दिन बाद ही कई स्थानों पर दरारें पड़ गईं, जबकि गिट्टी भी उखड़ने लगी है। इससे साफ जाहिर होता है कि सड़क निर्माण में मानक के अनुरूप सामग्री का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि घटिया निर्माण को लेकर पहले भी मजदूरों को गुणवत्ता में सुधार की हिदायत दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद संवेदक द्वारा घटिया सामग्री का ही उपयोग जारी रखा गया। जब तक सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से नहीं कराया जाएगा, तब तक निर्मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.