हरिद्वार, जनवरी 20 -- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 के 123 पदों के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का संशोधित परीक्षा परिणाम छह जनवरी को घोषित किया था। सफल घोषित 50 नए अभ्यर्थी और प्रारंभिक परीक्षा में आठ अक्तूबर 2025 को सफल घोषित ऐसे अभ्यर्थी, जिनका मुख्य परीक्षा का शुल्क जमा न करने के कारण अभ्यर्थन निरस्त किया गया था और जो संशोधित परिणाम में भी सफल घोषित हुए हैं, वे 5 फरवरी तक मुख्य परीक्षा का शुल्क जमा करा सकते हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र हरिद्वार और हल्द्वानी में से एक का चयन करना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...