रांची, फरवरी 2 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के नामित सदस्य डॉ पदम चरण बेहरा ने यूको बैंक के चीफ मैनेजर से शिकायत कर झारखंड स्टेट फार्मेसी काउिसंल के अकाउंट का संचालन बंद करा दिया है। नामित सदस्य ने काउंसिल की कार्यकारिणी सदस्यों की वैधता पर सवाल उठाते हुए अकाउंट संचालन बंद करने की शिकायत की है। जिसके बाद झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल के निबंधक सह सचिव प्रशांत पांडेय ने डॉ बेसरा से 10 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है। काउंसिल के सचिव ने डॉ बेहरा को दिए पत्र में कहा है कि यूको बैंक, मेन रोड, रांची के चीफ मैनेजर ने 15 जनवरी को काउंसिल को पत्र भेजकर अवगत कराया था कि डॉ बेहरा ने झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल के बैंक खाते के संचालन न किए जाने को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। इस पत्र को काउंसिल की कार्यकारिणी समिति की बैठक मे...