नई दिल्ली, अगस्त 26 -- दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और पूर्व चैंपियन पीवी सिंधू ने मंगलवार को पेरिस में बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में खराब शुरुआत से उबरते हुए बुल्गारिया की कालोयाना नलबांटोवा को सीधे गेम में हराया। विश्व की 15वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू शुरुआत में थोड़ी असहज नजर आईं लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपनी लय हासिल कर ली और अपने आक्रामक खेल का शानदार नजारा पेश करते हुए महिला एकल के अपने पहले दौर के मुकाबले में 69वीं रैंकिंग की बुल्गारियाई खिलाड़ी को 23-21, 21-6 से हराया। भारत की इस 30 वर्षीय खिलाड़ी को शुरुआत में संघर्ष करना पड़ा और उन्होंने कुछ गलतियां की जिसके कारण एक समय वह 0-4 से पीछे चल रही थीं। नलबांटोवा ने दबाव बनाए रखते हुए 9-5 की बढ़त बना ली थी और इंटरवल तक वह 11-7 से आगे थीं। ब्रेक के बाद सिंधू ने अपनी लय पकड़ी और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.