रामगढ़, नवम्बर 29 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पीवीयूएनएल प्रबंधन क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य के प्रति सदैव सजग रहे। छात्र छात्राओं तेज सर्वांगीण विकास के लिए ध्यान दे। क्योंकि पीटीपीएस के कार्यकाल में पीटीपीएस प्रबंधन यहां के सभी स्कूल कॉलेज, शिक्षण संस्थानों और अस्पताल पर विशेष ध्यान देती थी। उक्त बातें शुक्रवार को पीटीपीएस कॉलेज पतरातू में बहुउद्देशीय कॉन्फ्रेंस हॉल के शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि विधायक रोशन लाल चौधरी ने अपने संबोधन में कही। पीटीपीएस कॉलेज में एक करोड़ नब्बे लाख करोड़ की लागत से बहुउद्देश्यीय कॉन्फ्रेंस हॉल का निर्माण कार्य शुरू शिलान्यास किया गया। इसका शिलान्यास विधायक रोशन लाल चौधरी, पीवीयूएनएल के सीईओ एके सहगल, जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि सह पार्षद राजाराम प्रजापति ने किया। सांसद, हज़ारीब...