मेरठ, जनवरी 20 -- नौचंदी थाना क्षेत्र में पीवीएस रोड पर स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मेडिकल थाना क्षेत्र के अशोक विहार निवासी 23 वर्षीय संजय पुत्र जुगल गुप्ता, दोस्त 18 वर्षीय वासू गुप्ता के साथ सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे स्कूटी से पीवीएस रोड से जा रहे थे। वहीं मोदीनगर निवासी 28 वर्षीय सुबोध पुत्र महेंद्र सिंह भी बाइक से यहां से जा रहा था। देवराना रेस्टोरेंट के सामने स्कूटी और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर संजय और वासू के परिजन तत्काल अस्पताल पहुंचे और वासू को लोकप्रिय अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.