बाराबंकी, जनवरी 9 -- निन्दूरा। क्षेत्र के बलवन्तपुर भनमतिया बाबू दास कुटी पर शुक्रवार को शुरू हुई पांच दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन गाजे-बाजे के साथ शुक्रवार को सुबह कलश लेकर महिलाएं बाबा मस्तराम दास आश्रम पर पहुंची। जहां पर विधि विधाने से पूजा अर्चना के बाद कलश में जल लेकर कलश यात्रा निकाली गई। करीब पांच किलोमीटर लंबी इस यात्रा में सैकड़ों महिलाएं पीले वस्त्र पहनकर शामिल हुईं। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु जमकर थिरके, जगह-जगह कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। कलश यात्रा में पीतांबर धारण कर मस्तक पर कलश लिए वैदिक मंत्रों और भक्ति गीतों के साथ महिलाएं चल रही थीं। कलश यात्रा बहरौली, जहांगीराबाद, दारापुर, बेहडपुरवा, काकरहिया, अंबरपुर आदि गांवों की सड़कों से गुजरीं। जहां पर ग्रामवासियों ने फूल वर्षा कर स्वागत किया। पूरे क्षेत्र...