पीलीभीत, मई 24 -- पीलीभीत शहर में वार्ड एक और आंशिक रूप से वार्ड छह में जलापूर्ति प्रभावित हो गई। इससे लोगो को असुविधा हुई। जलापूर्ति पिछले तीन दिन से लगातार बाधित होने की शिकायत सोशल मीडिया ग्रुप के जरिए नगर पालिका से की गई। क्षेत्र के नंद किशोर कश्यप, अमनप्रीत सिंह, रोहित राठौर, किरण रस्तोगी, सुनीता और राजेंद्र ने बताया कि जलापूर्ति प्रभावित होने से दिक्कतें है। पिछले तीन दिन से आपूर्ति बाधित हो रही है। नंद किशोर ने बताया कि पुरानी पाइप लाइन होने से दिक्कतें हैं। जहां पर नई पाइप लाइन है वहां आपूर्ति ठीक आ रही है। वहीं नगर पालिका के जलकल विभाग के तारिक हसन खां ने बताया कि जलापूर्ति के लिए मिली शिकायत पर टीम ने निरीक्षण किया था। जलापूर्ति में आपूर्ति का प्रेशर हल्का है। पर पानी आ रहा है। गर्मी की वजह से वाटर लेबल कम हुआ है और पुरानी पाइप ...