संवाददाता, फरवरी 20 -- पीलीभीत जिले के अमरिया थाना क्षेत्र में एक श्रमिक के साथ कथित मारपीट के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने ईंट भट्ठा संचालक और समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मखदूम खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी के बाद जिले में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई और विभिन्न संगठनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। मामला तब सामने आया जब उन्नाव के गुलहेरिया क्षेत्र के धवानी गांव निवासी मिथुन कुमार ने अमरिया थाने में तहरीर दी।सपा जिला उपाध्यक्ष को जेल भेजा उसने आरोप लगाया कि वह अमरिया के धुंधरी स्थित नाज ब्रिक फील्ड पर मजदूरी करता है। भट्ठा मालिक मखदूम खान और उसके भाई सारिक खान ने उसे बंधक बनाकर मारपीट की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.