संवाददाता, मई 22 -- यूपी के पीलीभीत में बाघ की दहशत फैल गई है। चतीपुर क्षेत्र में बाघ का वीडियो वायरल होने के बाद से लोगों में बाघ को लेकर दहशत बढ़ी है। वहीं वन विभाग बाघ को पकड़ने की कवायद में लगा है। बाघ को पकड़ने के लिए टीमें जुटी हैं। वन विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं और पिंजरा लगाकर बाघ को पकड़ने की कवायद चल रही है। बताया जा रहा है कि सेहरामऊ क्षेत्र में चार दिनों में बाघ अब तक दो किसानों की जान ले चुका है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व समेत क्षेत्र की अन्य टीमों को भी बाघ को पकड़ने के लिए निगरानी और लोकेशन तलाशने के लिए लगाया गया है। जानकारी है कि बाघ गन्ने के खेत में बीते दिवस दौड़ लगाते दिखे चुका है। वन विभाग बाघ की घेराबंदी कर उसको पकने की योजना बना रहा है। यह भी पढ़ें- योगी ने अफसरों को फील्ड में दौड़ाया, बोले-बारिश, वज्रपात पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.