पीलीभीत, जनवरी 8 -- पीलीभीत, शहर के मिश्रित आबादी वाले मदीनाशाह इलाके में बुधवार देर रात दो समुदायों के युवकों के बीच हुए विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया। मारपीट के बाद एक समुदाय के युवकों ने अपने साथियों को बुलाकर दूसरे समुदाय के युवक के घर पर धावा बोल दिया। घर के बाहर ईंट-पत्थर फेंके गए, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। सूचना पर कोतवाली और सुनगढ़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में लिया। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मदीनाशाह में बुधवार रात मोहल्ला नखासा निवासी भूरा वाल्मीकि का मोहल्ला खैरुल्लाह शाह निवासी जावेद और मुशाहिद से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। झगड़े की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। पुलिस ने ...