पीलीभीत, फरवरी 10 -- असम हाईवे पर ट्रक और भारत नेपाल मैत्री बस सेवा के बीच टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क पर पलट गए। हादसे में बस में सवार एक 11 वर्षीय मासूम की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल है। सूचना पर पहुंची थाना गजरौला पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे का कारण सड़क पर आए छुट्टा पशु और घना कोहरा बताया जा रहा है। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम भी लग रहा। हादसा सोमवार रात दो बजे थाना गजरौला क्षेत्र के जिला चौकी के समीप सकरिया तिराहे पर हुआ। पीलीभीत की ओर से जा रहे ट्रक ने गाने कौर के बीच अचानक सड़क पर आए छोटा पशु को बचाने के चक्कर में पूरनपुर की ओर से आ रही नेपाल भारत मैत्री बस में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक सड़क पर ही पलट गया और बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हा...