पीलीभीत, नवम्बर 13 -- पीलीभीत। पीलीभीत पूरनपुर हाइवे पर निर्माणाधीन हरदोई ब्रांच नहर के पुल पर निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है। इस बीच बुधवार को अंग्रेजों के जमाने के बने और मियाद पूरी कर चुके पुल पर आवाजाही करने वाला एक ट्रक खराब हो गया। ट्रक की शाफ्ट खराब होने के बाद एकाएक छोटे मध्यम और भारी वाहनों की लंबी कतार हाईवे पर लग गई। इसी जाम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष समेत कई विशिष्ट जन फंसे रहे। हरदोई ब्रांच नहर के पुल को फाइनल टच दिया जा रहा है। इसी बीच बुधवार को पीलीभीत पूरनपुर बस्ती हाईवे पर अचानक आवाजाही रुक गई। पूर्वान्ह से फंसे वाहनों की लंबी कतारे रही। इस बीच कई विशिष्ट जनों के वाहनों को को कलीनगर मार्ग से होकर माधोटांडा से होते ही जिला मुख्यालय लाया गया। रास्ते में कलीनगर का मार्ग भी खराब होने से असुविधाएं रहीं। बुधवार को दिन म...