बरेली, फरवरी 15 -- बरेली। राइस मिलर के परिवार को बंधक बनाकर पीलीभीत के सात बदमाशों ने डकैती डाली थी। मौके से पकड़े गए बदमाश से हुई पूछताछ में सारे नाम सामने आने के बाद एसओजी समेत दो टीमें उनकी धरपकड़ में जुटी हैं। भोजीपुरा के कस्बा धौराटांडा में वार्ड नंबर 4 निवासी राइस मिलर मोहम्मद रेहान के घर का ताला काटकर गुरुवार रात करीब दो बजे 5-6 बदमाश अंदर घुस गए। पूरे परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने 8.32 लाख रुपये और करीब 6 तोला सोने के जेवरात लूट लिए। विरोध करने पर तमंचे की बट से प्रहार कर रेहान का सिर फोड़ दिया। परिवार वालों ने हिम्मत दिखाकर विरोध किया तो बदमाश भागने को मजबूर हो गए। इस दौरान पीलीभीत में थाना दियोरिया कला के गांव महमूदपुर निवासी नन्हें उर्फ रीतराम नाम का बदमाश छत से गिर गया और उसका पैर टूट गया। मौके पर जमा हुए लोगों ने उसकी पिटाई...