आरा, मई 15 -- -नगर परिषद् के लोहिया चौक के पास विधायक ने अत्याधुनिक शौचालय का किया लोकार्पण पीरो, संवाद सूत्र। पीरो नगर परिषद् क्षेत्र के लोगों के अलावा यहां बाजार करने आने वाले लोगों के अलावा महिलाओं के लिए भी अत्याधुनिक शौचालय की सुविधा मिलेगी। पीरो के लोहिया चौक के पास अत्याधुनिक शौचालय का लोकार्पण गुरुवार को उत्सवी माहौल में तरारी विधायक विशाल प्रशांत ने किया। अध्यक्षता वार्ड नंबर 14 की पार्षद गुलजारो देवी ने की और संचालन भाजपा के नगर अध्यक्ष रोहित वर्मा ने किया। बतौर मुख्य अतिथि मुख्य पार्षद किरण उपाध्याय और जदयू के प्रदेश महासचिव मनोज उपाध्याय ने कहा कि अत्याधुनिक शौचालय नगर परिषद् की जनता के अलावा बाजार करने के लिये आने वाली महिलाओं को सौंप दिया गया। आज से पिंक टॉयलेट भी क्रियाशील हो गया। उप मुख्य पार्षद सुरेन्द्र केशरी, सोनू पाण्ड...