आरा, दिसम्बर 1 -- पीरो, संवाद सूत्र। शिक्षा विभाग की ओर से पीरो के बीईओ मनोज सिंह को सारण जिले के फेरूसा स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय में वापस भेज दिया। प्राथमिक शिक्षा की निदेशक सहिला ने पीरो के बीईओ मनोज सिंह समेत आठ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को पुरानी सेवा में वापस भेजा है। इनमें पीरो से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज सिंह भी शामिल हैं। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि सेवानिवृत्त कर्मियों को छोड़कर अन्य सभी कर्मी अपने मूल विद्यालय में वापस जायेंगे। कारण बताया गया है कि 87 सहायक शिक्षकों को अवर शिक्षा सेवा संवर्ग के रिक्त पदों पर अस्थायी स्थानांतरण कार्यकारी प्रभार दिया गया था। कुल आठ कर्मियों ने स्नातक के रूप में योग्यता हिन्दी विद्यापीठ से साहित्य अलंकार की उपाधि प्राप्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...