सहारनपुर, जनवरी 27 -- थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गांव पीरमाजरा में एक वर्ग के लोगों ने जातिसूचक शब्द लिखा बोर्ड लगा दिया। इसका पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने न्यायालय के निर्देशों की जानकारी देते हुए लोगों को समझाया। इसके पश्चात लोगों ने खुद ही बोर्ड को हटा लिया। घटना सोमवार रात है। बताया जाता है कि थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गांव पीरमाजरा की आजाद कॉलोनी में एक वर्ग के लोगों ने जातिसूचक शब्द लिखा बोर्ड लगा दिया। इसकी जानकारी कुछ लोगों ने पुलिस को दी। थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर एचएन सिंह मौके पर पहुंच गए। लोगों को समझाकर और न्यायालय के निर्देशों के बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों को बताया कि इससे माहौल खराब हो सकता है। इसके पश्चात ग्रामीणों ने खुद ही बोर्ड को हटा लिया। थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.