भागलपुर, मार्च 13 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसम भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। नेतृत्व बीडीओ अभिमन्यु कुमार ने किया। समारोह में उपस्थित बीडीओ, के अलावा सीओ मनोहर कुमार, मनरेगा पीओ देवेश गुप्ता, एमओ श्याम सुंदर आदि ने होली के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला।जबकि कई शिक्षकों पंचायत सचिवों, आवास सहायकों तथा प्रखंड एवं अंचल कर्मियों ने होली गीत गाए। सबों ने एक दूजे को रंग-गुलाल लगा होली की बधाई दी। होली मिलन समारोह मनरेगा कार्यालय में भी पीओ देवेश गुप्ता के नेतृत्व में मनाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.