गिरडीह, दिसम्बर 19 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। झारखण्ड में पढ़ो ओर लड़ो का नारा देनेवाले बिनोद बिहारी महतो की पीरटांड़ में पुण्यतिथि मनाई गई। प्रखण्ड मुख्यालय चिरकी स्थित बिनोद धाम में झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा बिनोद बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बिनोद बाबू के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं द्वारा बिनोद बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण के श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस दौरान बिनोद बाबू के सपनों को साकार करने का संकल्प दुहराया गया। मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, नीलकंठ महतो, अमित चंद्रवंशी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.