पटना, मार्च 19 -- राज्य के सरकारी विद्यालयों की तर्ज पर पटना विश्वविद्यालय (पीयू) और इसके अंगीभूत कॉलेजों में शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की ऑनलाइन हाजिरी बनेगी। वहीं, इन संस्थानों के छात्र-छात्राओं के वर्ग कक्ष के अंदर टैब आधारित बायोमेट्रिक सिस्टम से दर्ज की जाएगी। इसको लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने पटना विश्वविद्यालय के कुलपति को बुधवार को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा है कि शिक्षकों और कर्मियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक सिस्टम से मोबाइल सेट आधारित होगी। इसके लिए एक मोबाइल एप विकसित किया जाएगा, जिसे इन्सटॉल करने के बाद शिक्षक और कर्मी अपने मोबाइल से विश्वविद्यालय परिसर के लगभग 500 मीटर के दायरे में लाइव फोटोग्राफ लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कर सकेंगे। इसी व्यवस्था से हाजिरी बनाने पर वेतन का भुगतान होगा। छात्र-छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.