पटना, फरवरी 20 -- पीयू छात्रसंघ चुनाव : 11 उम्मीदवार के नामांकन स्वीकार, तीन का हुआ रद्द - पीयू छात्रसंघ चुनाव समिति के पास उम्मीदवारों ने आपत्ति दर्ज किया। शिकायत सेल ने दिया क्लीन चिट पटना, मुख्य संवाददाता। पटना विवि छात्रसंघ चुनाव में जिन 14 उम्मीदवारों का नामांकन पर्ची रद्द कर दिया गया था, उसमें 11 का नामांकन को स्वीकार कर लिया गया है। यह निर्णय शुक्रवार को शिकायत सेल की बैठक में लिया गया। इसमें सेंट्रल पैनल के अध्यक्ष पद के लिए खड़े प्रिंस कुमार, रिंकल यादव, अंचल कुमार, सांतू कुमार और शांतनु शेखर शामिल है। इनके नामांकन पत्र को समिति ने वैलिड करार दिया है। इसके अलावा महासचिव पद के लिए मनजीत कुमार, कोषाध्यक्ष के हर्षबर्धन शामिल हैं। इसके अलावा कालेज काउंसलर पद के शुभम आनंद और अविनाश कुमार के नामांकन पर्ची को स्वीकार कर लिया गया है। समि...