पटना, फरवरी 18 -- पीयू छात्रसंघ चुनाव : अध्यक्ष के लिए 16 उम्मीदवार ने किया नॉमिनेशन, महासचिव पर नौ की दावेदारी - पटना विवि छात्रसंघ चुनाव के नॉमिनेशन के अंतिम दिन हुआ सबसे ज्यादा नॉमिनेशन - उम्मीदवार के नाम का जिंदाबाद का नारा लगाते हुए समर्थक पहुंचे नॉमिनेशन करने पटना, मुख्य संवाददाता। पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसमें केंद्रीय पैनल में कुल पांच पदों में अध्यक्ष पद पर 16, महासचिव पर 09, उपाध्यक्ष पद पर 09, संयुक्त सचिव पद पर 08 तथा कोषाध्यक्ष पद पर कुल 09 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। केंद्रीय पैनल के अलावा विभिन्न महाविद्यालयों के कुल 22 काउंसलर्स पद हेतु 54 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किया। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए पटना विवि के सीनेट हॉल के...