जौनपुर, मार्च 10 -- जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कोड इटरनिटी, नोएडा ने प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया। इसमें कुल 17 छात्र चयनित हुए। चयनित छात्रों में 10 सीएस-आईटी, चार एमसीए-बीसीए और तीन छात्र एचआरडी-सेल्स के शामिल हैं। चयनित छात्रों की घोषणा सीईओ आदर्श श्रीवास्तव ने किया। प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो.अविनाश डी पाथर्डीकर ने कंपनी की भर्ती टीम के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। भर्ती प्रक्रिया वेब डेवलपर, ग्राफिक्स डिजाइनर, सेल्स एग्जीक्यूटिव और एचआर मैनेजर पदों के लिए हुई। इस मौके पर कोड इंटरनिटी के सीईओ आदर्श श्रीवास्तव, सीटीओ राहुल मिश्रा एवं चीफ टेक्निकल ऑफिसर ऋषभ मिश्रा और एचआर टीम के अलावा प्लेसमेंट सेल के कार्यालय प्रभारी श्याम त्रिपाठी, मुख्य छात्र सदस्य दिव्यांशु संजय समेत अन्य छात्र उपस्थित रहे। एनएसएस शिविर का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.