पटना, दिसम्बर 11 -- पटना विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग में बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना-2025 का आयोजन किया गया। योजना के अन्तर्गत स्नातकोत्तर परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सबा परवीन को ग्यारह हजार रुपये और द्वितीय स्थान प्राप्त रहने वाले राजीव रंजन को सात हजार पांच सौ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। इस अवसर पर बैंक के उप महाप्रबंधक प्रिय रंजन के साथ उमानाथ मिश्रा, हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार, डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ शिप्रा शर्मा के साथ प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। संचालन डॉ. रमेश कुमार और डॉ. उत्तम कुमार नोनिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...