पटना, फरवरी 6 -- पटना विवि ने विभिन्न विषयों के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। साथ में शेड्यूल भी जारी किया है। एमबीए, एमएड, पीजी फाइनेंस, एलएलएम, बायोटेक्नोलॉजी और पीजी के तमाम विषयों के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होगी। 21 फरवरी तक चलने वाली परीक्षाओं के लिए विवि ने शेड़्यूल भी जारी कर दिया है। इसके साथ एलएलबी के पांचवें सेमेस्टर और एमएड के पहले सेमेस्टर की परीक्षा की तिथि और शेड्यूल भी जारी किया है। सभी परीक्षा 21 फरवरी तक समाप्त हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...