धनबाद, मार्च 22 -- धनबाद, विशेष संवाददाता बीसीसीएल अपने खनन क्षेत्रों का पुर्नगठन करने की तैयारी में है। इसपर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। पुनर्गठन का प्रस्ताव पुराना है, लेकिन चर्चा है कि इस पर जल्दी अमल किया जाएगा। ब्लॉक डी एवं ई के साथ-साथ बीसीसीएल मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पीबी एरिया (पुटकी बलिहारी) की कुछ खदानों को पूर्वी झरिया में शामिल करने की तैयारी है। भालगोड़ा, बोरागढ़, भूतगढ़िया, होरलाडीह कोलियरी क्षेत्र को पीबी एरिया से अलग कर इसे पूर्वी झरिया क्षेत्र में शामिल किया जा सकता है। इसको लेकर मुख्यालय से एरिया प्रबंधन को आवश्यक निर्देश भी दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.