साहिबगंज, अक्टूबर 14 -- पतना। प्रखंड के दामिन डाक बंगला परिसर में मांझी परगना ऐवेन बैसी की बैठक हुई। अध्यक्षता बैसी के अध्यक्ष सग्राम हेम्ब्रम ने की। इसमें पीपेसा कानून 1996 व कमिटी विस्तार से संबंधित चर्चा की गई। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सेबेस्टियन हेम्ब्रम व पतरस सोरेन भी मौजूद थे। इस क्रम में सेबेस्टियन हेम्ब्रम ने पीपेसा कानून 1996 से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने झारखंड सरकार के प्रति दु:ख व्यक्त करते हुए बताया कि जुलाई 2024 में ही हाईकोर्ट ने झारखंड सरकार को दो माह में नियमावली तैयार कर लागू करने को कहा था। एक साल दो महीने बीत जाने के बाद भी सरकार ने नियमावली तैयार नहीं की। उन्हें सरकार से जल्द नियमावली तैयार कर पीपेसा को लागू करने की मांग की। ग्राम प्रधानों के अध्यक्ष सग्राम हेम्ब्रम ने बताया कि अनुसूचित क्षेत्र में पंचायत चुनाव अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.