मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। प्रधान डाकघर के प्रवर डाकपाल पद को लेकर जारी अनिश्चितता गुरुवार को समाप्त हो गई। पीपी वर्मा ने प्रधान डाकघर के नए प्रवर डाकपाल का पद संभाला। इसके पूर्व पीपी वर्मा इसके पहले छपरा प्रधान डाकघर में पदस्थापित थे। वे मूल रूप से पटना के रहने वाले हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि वे प्रधान डाकघर के हर तरह के व्यवसाय को नई उंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे। वर्मा के पदभार ग्रहण के साथ प्रवर डाकपाल के पदस्थापना को लेकर लगाए जा रहे कयासों का बाजार बंद हो गया है। इसके पहले बार-बार प्रवर डाकपाल का स्थानांतरण होने के कारण कई तरह का चर्चा जोर पकड़ रहा था। क्योंकि पिछले एक साल में चार चार पूर्णकालिक और दो प्रभारी प्रवर डाकपाल इस पद पर पदस्थापित किए जा चुके थे। पिछले दिसंबर में ही पंकज कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.