जहानाबाद, जून 3 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। आईआईटी की परीक्षा में स्थानीय प्रतिभा पल्लवन पब्लिक स्कूल के छात्र रूद्र प्रताप ने बाजी मारते हुए अपने विद्यालय एवं जिले का नाम रौशन किया। रूद्र प्रताप ने इसी विद्यालय से 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा उतीर्ण की है। छात्र की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए पीपी शैक्षणिक समूह के चेयरमैन डॉ अभिराम शर्मा ने कहा कि रूद्र प्रताप के इस सफलता से विद्यालय परिवार गौरवान्वित है। आईआईटी देश की सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थाओं में से एक है, जहाँ से उत्तीर्ण होने वाले छात्र न केवल अपने ज्ञान और कौशल से देश का नाम रोशन करते हैं, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनते हैं। यह उनके सतत प्रयास का फल है। एकेडमिक डायरेक्टर अक्षय आनंद ने कहा कि रूद्र प्रताप साधारम पृष्ठभूमि से आते हैं लेकिन अपनी मेहनत और लगन से इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.