पटना, जनवरी 28 -- पाटलिपुत्र विवि का दीक्षांत समारोह गुरुवार को होगा। पीजी (सत्र 2023-25) के पारंपरिक और वोकेशनल मिलाकर 31 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा। इसमें 22 छात्राएं शामिल हैं। 71 शोधार्थी को पीएचडी की डिग्री दी जाएगी। इसमें 49 छात्रा शोधार्थी शामिल रहेंगी। इसकी जानकारी पीपीयू के कुलपति उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने बुधवार को विवि परिसर स्थित सभागार में संवाददाता सम्मेलन के दौरान दी। उन्होंने बताया कि विवि का यह पांचवां दीक्षांत समारोह होगा। उद्घघाटन राज्यपाल सह कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खां करेंगे। दीक्षांत भाषण बिहार राज्य विवि सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रो. गिरीश कुमार चौधरी देंगे। एसके मेमोरियल हॉल में आयोजित इस समारोह में शामिल होने के लिए विवि के आठ सौ विद्यार्थियों ने निबंधन करवाया है। संवाददाता सम्मेलन के दौरान रजिस्ट्रार अबू बक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.