गोरखपुर, फरवरी 8 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय जंगल अगही में तैनात कंप्यूटर शिक्षक अभय प्रताप सिंह (लगभग 40 वर्ष) की बस्ती में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षक, कर्मचारी और छात्र गहरे सदमे में हैं। मिली जानकारी के अनुसार अभय प्रताप सिंह बस्ती शहर के रेलवे स्टेशन के पास रहते थे। शनिवार की सुबह वह मोटरसाइकिल से विद्यालय ड्यूटी के लिए निकल रहे थे। इसी दौरान बस्ती शहर में ही पीछे से आ रहे एक अज्ञात फोर व्हीलर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय बस्ती ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.