रांची, दिसम्बर 3 -- बुंडू, संवाददाता। पीपीके कॉलेज (पंच परगना किसान कॉलेज) बुंडू में बुधवार को 78वां एनसीसी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्या डॉ विनीता कुमारी, विशिष्ट अतिथि पूर्व एएनओ सीएल जायसवाल, डॉ राधारमण साहू और सीटीओ प्रो सबरन सिंह मुंडा ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्राचार्या ने कहा कि एनसीसी युवाओं में एकता और अनुशासन स्थापित करने का सर्वोत्तम माध्यम है। पूर्व पीआई स्टॉफ समीर मिंज ने देश की वर्तमान सीमा स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि आपातकाल में एनसीसी कैडेट्स एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। एनसीसी कैडेट्स ने मुंडारी, नागपुरी, संताली लोकगीत और देशभक्ति गीतों पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन सीटीओ प्रो सबरन सिंह मुण्डा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कॉलेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.