एटा, फरवरी 12 -- गुरुवार को पीपीएस कॉलेज सकीट रोड पर मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोनज हुआ। शिविर में स्वीप प्रभारी संजय शर्मा ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को उनके वोट की ताकत के बारे में बताया। उन्हें अपना वोट बनवाने के लिए फॉर्म नंबर 6 उपलब्ध कराया। शिविर में अनूप द्विवेदी सहायक प्रभारी स्वीप ने विद्यालय में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने जा रहे छात्र-छात्राओं को एडवांस मतदाता पंजीकरण के लिए फार्म नंबर 6 एवं घोषणा पत्र उपलब्ध कराते हुए उन्हें शीघ्र भरकर क्षेत्रीय बीएलओ के माध्यम से मतदाता पंजीकरण कराने के संबंध में अवगत कराया गया। मनमोहन यादव प्रबंधक, सुनील कुमार प्रधानाचार्य, वेद प्रकाश, अरुण कुमार, अभय प्रताप, धर्मवीर शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.