औरंगाबाद, फरवरी 25 -- ओबरा प्रखंड के रतनपुर पंचायत के गिरा गांव में मंगलवार को पीपीआर उन्मूलन अभियान के तहत बकरी एवं भेड़ के टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की शुरुआत जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ श्याम किशोर प्रसाद, भ्रमणशील चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सृष्टि राज, डॉ सुशील कुमार, बकरी पालक कुमारी रंजू सिन्हा, संजीव कुमार सिन्हा, सरपंच प्रतिनिधि संतोष कुमार शर्मा आदि ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में 50 बकरियों का टीकाकरण किया गया। जानकारी दी गई कि पशुओं को निरोग रखने के लिए टीकाकरण कराया जा रहा है। पीपीआर विषाणुजनित बीमारी है जो महामारी के रूप में फैलती है और इसकी चपेट में बकरी एवं भेड़ आते हैं। उनकी मृत्यु भी हो जाती है। इसकी रोकथाम के लिए टीकाकरण शुरू किया गया है। शिविर में पशुपालकों को महामारी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.