देवरिया, फरवरी 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। लार विकास खंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के किसानों ने सपा जिलाध्यक्ष के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच प्रदर्शन किया और पीपा पुल लगाने की मांग की। मांगों से संबंधित पत्रक मुख्य राजस्व अधिकारी को सौंपा। सपा जिलाध्यक्ष ब्यास यादव ने कहा कि सलेमपुर तहसील क्षेत्र के महाल मंझरिया क्षेत्र में दस हजार एकड़ से अधिक कृषि योग्य भूमि है, जहां बड़ी संख्या में किसान खेती करते हैं। पीपा पुल के अभाव में किसानों को ट्रैक्टर, कंबाइन समेत अन्य कृषि उपकरण ले जाने में भारी मठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। मजबूरी में किसानों को नाव के सहारे आवागमन करना पड़ता है, जिससे समय, श्रम और धन की भारी बर्बादी होती है। कहा कि यदि शीघ्र पीपा पुल का निर्माण नहीं कराया गया तो समाजवादी पार्टी किसानों के हित में सड़क पर उतरने को बाध्य होगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.