बाराबंकी, फरवरी 24 -- रामनगर। घाघरा नदी पर स्थित संजय सेतु की जर्जर स्थिति को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में प्रस्तावित डबल लेन पीपा पुल का संशोधित प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग ने पुन: शासन को भेजा है। पूर्व में 8.96 करोड़ रुपये की लागत से तैयार प्रस्ताव पर आपत्ति के बाद विभाग ने 72 लाख रुपये की कटौती कर नया प्रस्ताव करीब 8.24 करोड़ रुपये का प्रस्तुत किया है। इस संबंध में एनएचएआई के अवर अभियंता अनंत मौर्य ने बताया कि संशोधित एस्टीमेट में लागत घटाए जाने से स्वीकृति की संभावना बढ़ गई है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। विभागीय अनुमान के अनुसार पीपा पुल का निर्माण लगभग एक माह में पूर्ण किया जा सकता है। गौरतलब है कि संजय सेतु लगभग 1200 मीटर लंबा और करीब 42 वर्ष पुराना है। सेतु के कई जोड़ों में क्षति के कारण मरम्मत कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.