देवरिया, जुलाई 11 -- मदनपुर, देवरिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव में अहले सुबह खेत में पीपल के पेड़ से गमछे के सहारे एक राजगीर मिस्त्री का शव मिला। जानकारी होने पर आसपास के लोग, जबकि परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घर में रोना-पिटना मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। ग्राम पंचायत खुदियां बुजुर्ग के बेलही टोला पर खेत में एक पीपल के पेड़ से गमछे से फंदे के सहारे गांव निवासी व राजगीर मिस्त्री वशिष्ठ प्रसाद 28 पुत्र भोला प्रसाद का शव लटकता मिला। शव मिलने की जानकारी होने पर आसपास व गांव के लोग जुट गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फंदे से नीचे उतारवाया। बताया जा रहा है कि रात में परिवार में किसी बात को लेकर अनबन भी हुआ था। सुबह वह प्रतिदिन की तरह शौच के लिए खेत के ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.