हमीरपुर, सितम्बर 14 -- यूपी के हमीरपुर में एक अजीब वाकया देखने को मिला। यहां एक पेड़ से अचानक से नोटों की बारिश होने लगी। पेड़ से गिर रहे नोटों को देखकर वहीं पास में मौजूद दुकानदार पिता-पुत्र दौड़ पड़े और नोटों को समेटने में लग गए। यह देखकर अन्य लोगों ने वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। दरअसल कुछ बंदरों के झुंड ने फट्टा लगाकर पूजा की सामग्री बेचने वाले दुकानदार की नोटों से भरी पोटली लेकर पीपल के पेड़ पर चढ़ गए। पैसों की पोटल को खोलकर बंदरों ने हवा में उड़ा दी। दुकानदार पिता-पुत्र इधर-उधर भागते हुए अपने नोट समेटते रहे, वहीं दूसरी ओर वहां मौजूद तमाशाई अपने मोबाइल फोन पर वीडियो बनाते रहे हैं। कस्बा के थाना चौराहा में मराठीपुरा निवासी बालगोपाल धातुओं की मूर्तियां और पूजा की सामग्री बेचता है। जहां इसकी दुकान है वहीं विशाल पीपल का पेड़ लगा है, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.