संभल, जनवरी 11 -- बहजोई थाना क्षेत्र के किसौली और रफीपुर गांव के जंगल में स्थित एक पीपल के पेड़ की जड़ से शिवलिंग नुमा आकृति दिखाई देने के दावे के बाद क्षेत्र में आस्था का माहौल बन गया है। ग्रामीणों द्वारा बनाए गए वीडियो के इंटरनेट मीडिया पर वायरल होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौके पर पहुंचने लगे हैं। बीती 27 दिसंबर 2025 को कुछ लोग खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चकरोड के पास खड़े पीपल के पेड़ पर उन्हें कई छोटे-छोटे शिवलिंग नुमा आकार दिखाई दिए। जब उन्होंने पेड़ की जड़ को ध्यान से देखा, तो वहां एक बड़े आकार की शिवलिंग जैसी आकृति नजर आई। इसकी सूचना गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद ग्रामीणों ने शिवलिंग नुमा आकृति की पूजा-अर्चना शुरू कर दी। मोबाइल से बनाए गए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद आस...