संभल, जुलाई 8 -- गांव पीपलवाला स्थित मां चामुंडा देवी मंदिर परिसर सोमवार को आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया, जब यहां वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ भगवान परशुराम की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और जय परशुराम व जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण गुंजायमान कर दिया। सोमवार सुबह 11 बजे, कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री अजीत कुमार उर्फ 'राजू' यादव और ब्राह्मण शक्ति संघ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक मिश्रा द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना के साथ हुआ। समूचा मंदिर परिसर भक्ति और आस्था से सराबोर रहा। पूर्व मंत्री अजीत 'राजू' यादव ने कहा कि भगवान परशुराम ज्ञान, शक्ति और न्याय के प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा नई पीढ़ी को मर्यादा, अनुशासन और संस्कृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.