सीवान, मार्च 7 -- दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड के पीपरा गांव में गुरुवार की सुबह सड़क दुर्घटना में सेवानिवृत्त एसआई देवनाथ राय (75 वर्ष) की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग व परिजन घटनास्थल पर पहुँचे। उन्हें सीएचसी दरौंदा ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत बताया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा छा गया।उनका अंतिम संस्कार सिसवन स्थित सरजू नदी के घाट पर किया गया। उनके श्रेष्ठ पुत्र आशुतोष कुमार चंदन ने मुखाग्नि दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.