मोतिहारी, मई 21 -- मोतिहारी, निसं। पीपराकोठी थानाध्यक्ष खालिद अख्तर के निलंबन का प्रस्ताव भेजा गया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने उक्त प्रस्ताव बेतिया रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय को भेजा है। एसपी ने बताया कि संदग्धि आचरण व शराब बरामदगी के विरुद्ध लापरवाही को लेकर उक्त कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले थाना के समीप गैस कटर और तेल कटर गैंग ऑपरेट हो रहा था। एएसपी सदर ने छापामारी कर गैंग को पकड़ा था। वहीं थानाध्यक्ष के द्वारा पिछले 8 महीने में शराब के विरुद्ध अत्यधिक ढीली कारवाई की गई है। इसके अलावा कोटवा थाना में सोमवार को बड़े अफीम की खेप के साथ पकड़े गए तस्करों को पिपराकोठी के तस्कर रोजा मियां के घर में आश्रय मिला हुआ था। बताते चलें कि जिले में शराब बरामदगी व तस्करों पर लगाम लगाने में लापरवाही बरतनेवाले अधिकारियों पर लगातार कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.