गाजियाबाद, अप्रैल 10 -- गाजियाबाद का पानी पीने लायक नहीं है। पिछले तीन महीने में पेयजल के 145 सैंपल जांच में फेल पाए गए। गंभीर बात यह है कि पानी के नमूने होटल, वाटर प्लांट, स्कूल और ढाबों से लिए गए थे। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित संस्थानों को नोटिस जारी करने के साथ स्थानीय निकाय को भी पानी की गुणवत्ता में सुधार के लिए पत्र लिखा है। गाजियाबाद में जनवरी से मार्च तक स्वास्थ्य विभाग ने होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों, वाटर प्लांट, सोसाइटी और गली-मोहल्लों से पेयजल के 434 सैंपल लिए। इनमें से 145 सैंपल फेल पाए गए। गर्मी के मौसम में पानी की गुणवत्ता खराब मिलने से स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। दूषित पानी की वजह से डायरिया, टाइफाइड जैसे संक्रामक रोग होने का खतरा बना रहता है। एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. शिवी अग्रवाल ने बताया कि सामान्य रूप से पानी में 150 से 200 तक टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.