बरेली, अप्रैल 5 -- फरीदपुर। एसडीएम मल्लिका नैन ने शुक्रवार को चठिया फैजू गोशाला का औचक निरीक्षण किया। गोवंशों के लिए पेयजल व्यवस्था ठीक नहीं थी। वहीं भीषण गर्मी में गोवंश धूप में बैठे हुए थे। निरीक्षण के दौरान एक गोवंश की बीमार पाया गया। एसडीएम ने डॉक्टर बुलाकर गोवंश का इलाज कराया। फरीदपुर के चठिया फैजू गांव की गोशाला में करीब 450 गोवंश हैं। कई दिनों से गोरक्षक गोशाला में गोवंशों के रहन-सहन की व्यवस्था ठीक न होने की शिकायत कर रहे थे। शुक्रवार को एसडीएम मल्लिका नैन टीम के साथ चठिया फैजू की गोशाला पहुंचीं। 450 गायों के पानी के लिए केवल एक सबमर्सिबल पंप लगा हुआ था। पेयजल की व्यवस्था ठीक न होने पर एसडीएम ने तत्काल दूसरे सबमर्सिबल लगाने के निर्देश दिए। गोशाला में काफी ऊंचाई पर टिन शेड पड़ा था। इस वजह से गोवंश भीषण धूप में बैठे हुए थे। जिसकी वज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.